मनोरंजन
राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ का गाना ‘पापा कहते हैं’ हुआ लॉन्च
Mohammed Raziq
23 April 2024 1:55 PM IST

x
मुंबई : राजकुमार राव को काफी प्रतिभावान अभिनेता माना जाता है। साधारण चेहरा-मोहरा होने के बावजूद राजकुमार लंबे समय से अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वे हर किरदार में फिट नजर आते हैं। अब राजकुमार अपने चाहने वालों के लिए एक और फिल्म ‘श्रीकांत’ की सौगात ला रहे हैं। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। इसमें राजकुमार इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोल्ला की भूमिका निभाते दिखेंगे। अब सोमवार (22 अप्रैल) को मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'पापा कहते हैं' रिलीज कर दिया।
यह गाना ‘श्रीकांत’ के जन्म से लेकर एक सफल उद्यमी बनने तक के संघर्ष की झलक दिखाता है। गाने में राजकुमार के साथ शरद केलकर, अलाया एफ और ज्योतिका भी नजर आए। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। बता दें कि उदित नारायण की आवाज वाला ओरिजिनल सॉन्ग 'पापा कहते हैं' 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में दिखाया गया था।
इस गाने को भी उदित ने ही आवाज दी है। श्रीकांत पूर्व में पिछले साल सितंबर में ही रिलीज होनी थी, लेकिन अब 10 मई से सिनेमाघरों में इसका मजा लिया जा सकेगा। बता दें कि श्रीकांत एक भारतीय इंडस्ट्रियलिस्ट हैं जिन्होंने बोलैंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की। वे जन्म से ही नेत्रहीन थे और भारत लौटने के बाद उन्होंने दिव्यांगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर ध्यान लगाया।
Tagsराजकुमार रावफिल्म ‘श्रीकांत’गाना ‘पापाहुआ लॉन्चRajkumar Raofilm 'Srikanth'song 'Papa' launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





