मनोरंजन

Eid Mubarak बोलने पर Sonam Kapor हुईं ट्रोलर्स का शिकार, अदाकारा ने दिया करारा जवाब

Admin4
15 May 2021 11:35 AM GMT
Eid Mubarak बोलने पर Sonam Kapor हुईं ट्रोलर्स का शिकार, अदाकारा ने दिया करारा जवाब
x
ईद की मुबारकबाद देने के बाद सोनम कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। इसी बीच सोनम कपूर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बीते दिन दुनिया भर के लोगों ने ईद का त्योहार मनाया है। कोरोना की वजह से सभी लोगों ने इस त्योहार को अपने अपने घरों पर सेलीब्रेट किया है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। वह बात अलग है कि ईद मुबारक बोलना सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को काफी महंगा पड़ गया है। ईद विश करने के बाद से ही सोनम कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

सोनम कपूर ने बीते दिन अपनी फिल्म सांवरिया की एक क्लिप शेयर की थी। इस क्लिप में देखों चांद नजर आया गाना देखने को मिला था। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा, सभी भाइयों और बहनों को मेरी तरफ से ईद मुबारक...। सोनम कपूर की इस पोस्ट पर लोगों ने तरह तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए।
कुछ लोग सोनम कपूर को ईद की बधाई देते नजर आए तो वहीं कुछ लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने सोनम कपूर की पोस्ट पर लिखा, तुमको ये पोस्ट करने के कितने रुपए मिले हैं। इस यूजर के कमेंट ने सोनम कपूर को गुस्सा दिला दिया है। सोनम कपूर ने अपने इस हेटर को करारा जवाब दे दिया है। पहले तो सोनम कपूर ने इस यूजर को ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद सोनम कपूर ने इस यूजर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है।
ट्रोल करने वाले इस यूजर को ब्लॉक करने के बाद सोनम कपूर ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, अब मुझे काफी सुकून मिला...। इस कदम को उठाने के बाद लोग सोनम कपूर की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कुछ समय पहले ही सोनम कपूर ने अपनी शादी की सालगिरह सेलीब्रेट की है। सोनम कपूर जल्द ही फिल्म ब्लाइंड में नजर आने वाली है।
देखें सोनम कपूर की पोस्ट-

सोनम कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में की है। सोनम कपूर की ये फिल्म कोरियाई फिल्म 'ब्लाइंड' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में सोनम कपूर एक अंधी लड़की का किरदार निभाएंगी।


Next Story