मनोरंजन

सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ब्वॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में जानिए कौन हैं करण बूलानी

Kajal Dubey
13 Aug 2021 11:54 PM GMT
सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ब्वॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में जानिए कौन हैं करण बूलानी
x
बॉलीवुड फैन्स के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की बहन व अभिनेता अनिल कपूर (Anil kapoor) की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कहां होगी शादी

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिया कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ कल अपने जुहू स्थित बंगले में शादी करेंगी। करीबी दोस्तों के साथ ही कुछ रिश्तेदार सहित इस शादी में सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। बता दें कि रिया और करण लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और फैन्स को दोनों की शादी का इंतजार था।

कौन हैं करण बूलानी

बता दें कि करण बूलानी एक निर्देशक हैं और उन्होंने 'आयशा' और 'वेकअप सिड' जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। इसके साथ ही करण कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी कर चुके हैं। बताया जाता है कि 2010 में आई फिल्म 'आयशा' में साथ काम करते वक्त ही रिया और करण का अफेयर शुरू हुआ था।

सोशल मीडिया पर जाहिर कर चुके हैं प्यार

बता दें कि सोशल मीडिया पर करण और रिया एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। रिया अक्सर करण की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। गौरतलब है कि रिया कपूर न सिर्फ प्रोड्यूसर हैं बल्कि अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर रेसन नाम का फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं। इसके साथ ही दोनों बहनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं।

Next Story