मनोरंजन

सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने उनका एक क्यूट वीडियो किया पोस्ट

Tara Tandi
30 Sept 2021 10:03 AM IST
सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने उनका एक क्यूट वीडियो किया पोस्ट
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने उनका एक क्यूट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सोनम कोट पहनने में उलझ गई हैं। सोनम को जब पता चलता है कि उनके पति ऐसे में उनका वीडियो बना रहे हैं तो दोनों के बीच प्यारी नोकझोंक होती है। आनंद और सोनम के फ्रेंड्स उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं

आनंद बोले- इतनी भी ठंड नहीं

वीडियो में दिखाई देता है कि सोनम कोट पहनने की कोशिश में हैं और जब उलझ जाती हैं तो बोलती हैं, हेल्प, हेल्प। मैं फंस गई हूं। इसके बाद वह कैमरा में देखकर बोलती हैं 'रिडिक्यूलस'। इस पर आनंद पूछते हैं, क्या रिडिक्यूलस? सोनम जवाब देती हैं, मैं कोट में फंस गई हों और आप मेरा वीडियो बना रहे हैं। इस पर आनंद कहते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि इतनी ठंड नहीं है, तुम ड्रामा कर रही हो

आनंद ने की सोनम के हेयरकट की तारीफ

आनंद में अपनी इंस्टा स्टोरी में यही वीडियो लगाया है और सोनम कपूर के बालों की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है, फ्रेश हेयर कट से बेहतर क्या हो सकता है। वैसे वाकई वीडियो में सोनम के वेवी हेयर काफी अच्छे लग रहे हैं।


रिया की शादी में आई थीं मुंबई

सोनम कपूर रीसेंटली अपनी बहन रिया की शादी में मुंबई आई थीं। वह लॉकडाउन भर लंदन में रहीं और वहां अपने परिवार को मिस करती रहीं। वह अक्सर पोस्ट डालती थीं। अब बीते महीने उन्होंने आनंद के लिए पोस्ट किया था कि बहुत याद आ रही है और मिलने के लिए बेताब हूं।


Next Story