मनोरंजन

सोनम कपूर के बेबी शॉवर की हो चुकी थी पूरी तैयारी, इस कारण से हुआ कैंसिल

Rani Sahu
17 July 2022 3:01 PM GMT
सोनम कपूर के बेबी शॉवर की हो चुकी थी पूरी तैयारी, इस कारण से हुआ कैंसिल
x
बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बहुत जल्द मां बनने वाली है

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सोनम कपूर (Sonam Kapoor) बहुत जल्द मां बनने वाली है। उनके घर में जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए एक्ट्रेस सोनम कपूर और पिता आनंद आहूजा काफी उत्सुक है। बीते कुछ दिनों से उनके बेबी शॉवर की तैयारियां जोरों-शोरों में चल रही है। जिसके चलते सोनम कपूर लंदन से मुंबई वापस लौट चुकी है, लेकिन मौके पर सोनम कपूर के बेबी शॉवर फंक्शन को कैंसिल करना पड़ा।

जिसकी वजह अब सामने आ चुकी है। सोनम कपूर का बेबी शॉवर फंक्शन 17 जुलाई यानी आज होने वाला है, लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ते आंकड़ों के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। ईटाइम्स के एक रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सोनम कपूर के बेबी शॉवर के फंक्शन को कैंसिल कर दिया गया है। ये फंक्शन उनकी मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित बंगले में होने वाला था। जिसकी पूरी तैयारियां भी हो चुकी थी, लेकिन कोरोना नियमों का ध्यान रखते हुए इसे कैंसिल कर दिया गया है।
सोनम कपूर अपने होने वाले बच्चे के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। जिसके चलते उन्होंने इस फंक्शन को कैंसिल करना ही उचित समझा। इस बेबी शॉवर फंक्शन में कई बॉलीवुड सेलेब्स शिरकत करने वाले थे। वहीं इस फंक्शन को सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर होस्ट करने वाले थे। इसके पहले सोनम कपूर का बेबी शॉवर 16 जून, 2022 को लंदन में रखा गया था। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story