मनोरंजन

Sonam Kapoor ने खुशी कपूर को खास अंदाज़ में किया बर्थडे विश

Gulabi
5 Nov 2021 1:33 PM GMT
Sonam Kapoor ने खुशी कपूर को खास अंदाज़ में किया बर्थडे विश
x
खुशी कपूर को खास अंदाज़ में किया बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 2018 में आनंद आहूजा संग शादी की है, जिसके बाद से ही वह लंदन में हैं। काम के सिलसिले में ही वह इंडिया आती हैं। विदेश में रहने के बावजूद उनका दिल भारत में ही रहता है। हर खास मौके पर वह अपने परिवार को याद करती दिखाई देती हैं। अब उन्होंने अपनी कजिन खुशी कपूर के लिए पोस्ट किया है।


दरअसल, श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटीखुशी कपूर आज अपना 21वां जन्मदिनखुशी कपूर आज अपना 21वां जन्मदिन
मना रही हैं। इस खास दिन पर उनके परिवार के लोगों ने उन्हें खूब बधाईयां दी हैं। वहीं उनकी चचेरी बहन और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वह लिखती हैं, 'तुम जहां भी होती हो, खुशियां बिखेरती हो। तुम सूरज की किरण की तरह हो। जन्मदिन की बहुत बधाई मेरी प्यारी खुशी। बहुत सारा प्यार'। इसी के साथ सोनम ने तीन तस्वीरें भी शेयर की हैं।


एक में वह खुशी कपूर और अर्जुन कपूर समेत पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर को देखकर मालूम पड़ रहा है कि यह सोनम के मेहंदी सेरेमनी की है, जिसमें उनके साथ खुशी कपूर, जाह्नवी कपूर और अंशुला कपूर भी दिखाई दे रही हैं। तीसरी तस्वीर में खुशी कपूर नीलें रंग के लहंगे में पोज देती नजर आ रही हैं। सोनम द्वारा शेयर की गईं यह अनदेखी तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

कहना गलत नहीं होगा कि दूर रहकर भी सोनम अपने भाई बहनों और परिवार की हर खुशियों का हिस्सा बनती हैं। पिछले दिनों उन्होंने हर्षोल्लास के साथ दीवाली का त्योहार मनाया था। उन्होंने अनारकली ड्रेस में तैयार होकर अपने हाथों से मिठाइयां बनाते हुए वीडियो शेयर की थी। वीडियो देख फैंस उनके भारतीय संस्कृति की तारीफ कर रहे थे।Sonam Kapoor ने खास अंदाज में दी कजिन खुशी कपूर को जन्मदिन की बधाई, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Next Story