मनोरंजन
विंबलडन चैम्पियनशिप फाइनल में सोनम कपूर बिखेरेंगी जलवा
jantaserishta.com
7 July 2023 1:05 PM IST

x
फाइल फोटो
लंदन: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर लंदन में प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन के फाइनल की शोभा बढ़ाएंगी। वो इस इवेंट में उपस्थित होने वाली एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी बन गई हैं। विंबलडन चैम्पियनशिप 1877 से आयोजित होने वाला दुनिया का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट है।
सोनम विंबलडन चैंपियनशिप में भाग लेंगी और उनका स्टाइल विंबलडन ग्रीन कार्पेट पर दुनिया देखेगी। इससे पहले सोनम ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के यूके-भारत संबंधों का जश्न मनाते हुए रिसेप्शन में सुर्खियां बटोरीं थी। सोनम इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्लाइंड' की रिलीज की तैयारियों में जुटी हैं। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का निर्देशन शोम मखीजा ने किया है। फिल्म में सोनम मुख्य भूमिका में हैं और पूरब कोहली विनय पाठक और लिलेट दुबे सहायक भूमिकाओं में हैं। 'ब्लाइंड' 2011 की कोरियाई फिल्म का रीमेक है।
Tagsविंबलडन चैम्पियनशिप फाइनलविंबलडन चैम्पियनशिपसोनम कपूरएक्ट्रेस सोनम कपूरwimbledon championship finalwimbledon championshipsonam kapooractress sonam kapoor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





