मनोरंजन

आनंद अहूजा संग डेट पर निकली सोनम कपूर, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Triveni
13 Jun 2021 8:38 AM GMT
आनंद अहूजा संग डेट पर निकली सोनम कपूर, शेयर की रोमांटिक तस्वीर
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) शादी के बाद पति आनंद अहूजा (Anand Ahuja) के साथ लंदन में ही रही है। हालांकि फिल्मों की शूटिंग के लिए अक्सर मुंबई भी आती रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) शादी के बाद पति आनंद अहूजा (Anand Ahuja) के साथ लंदन में ही रही है। हालांकि फिल्मों की शूटिंग के लिए अक्सर मुंबई भी आती रहती हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने लंदन में पति संग अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आनंद अहूजा (Anand Ahuja) के साथ डेट नाइट पर आई हैं।


सोनम कपूर ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में उनके साथ उनके पति आनंद आहूजा नजर आ रहे हैं। दोनों काफी रोमांटिक मूड में हैं और एक साथ डेट पर आए हैं. अपनी इस डेट पर सोनम व्हाइट कलर के टॉप में काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'डेट नाइट विथ माय बेबी आनंद आहूजा।
हाल ही में सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। इन तस्वरों में यकीन मानिए सोनम काफी हॉट एंड ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की फ्लावर प्रिंट की लॉन्ग स्कर्ट के साथ मैचिंग ऑफ शोल्डर टॉप पहना था। जो बेहद ही बोल्ड लग रहा है।
वही सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार अपने पिता की वेब सीरीज 'एके वर्सेस एके' में नजर आई थीं। अगर बात करें उनकी फिल्म की तो वो साल 2019 में आई फिल्म 'जोया फैक्टर' में नजर आी थीं। उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद 'दिल्ली-6', 'खूबसूरत', 'नीरजा', 'प्रेम रतन धन पायो', 'वीरे दी वेडिंग' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है।


Next Story