मनोरंजन

सोनम कपूर का बेटे के साथ स्वागत, जिगर के टुकड़े को गोद में लिए नजर आए आनंद आहूजा

Rounak Dey
27 Aug 2022 6:00 AM GMT
सोनम कपूर का बेटे के साथ स्वागत, जिगर के टुकड़े को गोद में लिए नजर आए आनंद आहूजा
x
इस दौरान वह काफी ज्यादा भावुक हो गई थीं। रिया कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

Kapoor) ने बीते 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। अब सोनम कपूर अपने नवजात बच्चे के साथ घर लौट आई हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) और बेटे के साथ नजर आ रही हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के साथ उनके बेटे का घर पर वेलकम किया जा रहा है। इस दौरान दोनों की खुशी देखने लायक थी। बताते चलें इससे पहले वीडियो आया था जिसमें आनंद आहूजा अपने ससुर अनिल कपूर (Anil Kapoor) के साथ मिठाई बांटते हुए नजर आ रहे थे।


सोनम कपूर का बेटे के साथ स्वागत
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि आनंद आहूजा ने न्यूबॉर्न बेबी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। फिर उनके पास सोनम कपूर आ जाती हैं। हालांकि, उनका चेहरा नहीं दिखाई देता है क्योंकि वह कैमरे की तरफ पीठ किए हुए नजर आती हैं। इसके बाद आनंद आहूजा और सोनम कपूर के साथ उनके बेटे का घर पर स्वागत होता है। इस दौरान घर पर पूजा होती दिखाई देती है।


आनंद आहूजा ने ससुर संग बांटी मिठाई
गौरतलब है कि इससे पहले एक वीडियो जिसमें आनंद आहूजा और सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर मीडियाकर्मियों को मिठाई बांटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान आनंद आहूजा और अनिल कपूर काफी खुश नजर आए और दोनों ने एक साथ फोटोग्राफर्स को पोज दिए। बताते चलें कि हाल ही में सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पहली बार अपने भांजे की झलक दिखाई थी। इस दौरान वह काफी ज्यादा भावुक हो गई थीं। रिया कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

Next Story