मनोरंजन

मां बनने के बाद सोनम कपूर ने खुद को बताया सेल्फिश

Rani Sahu
21 Aug 2022 10:04 AM GMT
मां बनने के बाद सोनम कपूर ने खुद को बताया सेल्फिश
x
एक्ट्रेस (Actress) सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने पहले बच्चे की मां बन गई हैं। उन्होंने 20 अगस्त, शनिवार को अपने पहले बेटे को जन्म दिया है
मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने पहले बच्चे की मां बन गई हैं। उन्होंने 20 अगस्त, शनिवार को अपने पहले बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद अब वो एक नई जिम्मेदारी में बंध गई हैं। अभिनेत्री इस पल से काफी खुश है। उनके घर में इस वक्त बच्चे की किलकारी गूंज रही हैं। वहीं सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने भी अपने बच्चे का दिल खोल के वेलकम किया है। अभिनेत्री ने अपने इस खुशखबरी को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की हैं।
जिसके बाद उनके पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के भी बधाईयों का तांता लगा हुआ है। सभी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। वहीं नाना बने अनिल कपूर भी अपने खुशी को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए जाहिर किए। अब मां बनने के बाद सोनम कपूर का भी रिएक्शन सामने आ गया है। हाल ही में उन्होंने फैशन मैगजीन वोग इंडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि अब उनकी प्राथमिकता बदल जाएगी और बच्चे की पूरी जिम्मेदारी उनपर होगी।
उन्होंने आगे कहा कि सच तो ये है कि बच्चे इस दुनिया में खुद से आना नहीं चुनते बल्कि हम उन्हें इस दुनिया में लाना चाहते जो एक सेल्फिश डिसीजन है। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉक्टर्स, नर्स, दोस्त और परिवार वालों का धन्यवाद किया। जिन्होंने उनके इस सफर में उनका पूरा साथ दिया है। बता दें कि सोनम कपूर काफी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर है। वो अपने पति के साथ लंदन में रह रही थी, लेकिन वो अपने डिलीवरी के दौरान भारत लौटी हैं। वो इस वक्त काफी खुश हैं।

Next Story