मनोरंजन
Sonam Kapoor-Shilpa Shetty ने इवेंट में बिखेरा हॉटनेस का जलवा, फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन!
Rounak Dey
26 Feb 2023 12:54 PM IST

x
वहीं जल्द ही वह रोहित शेट्टी के साथ इंडियन पुलिस का हिस्सा बनती दिखेंगी. एक्ट्रेस के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
सोनम कपूर, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, करण जौहर, टाइगर श्रॉफ और अन्य बॉलीवुड सेलेब्स हाल ही में एक इवेंट में नजर आएं। इस दौरान सेलेब्स ने वाइट कलर को ज्यादा प्रेफरेंस दी। वहीं सोनम कपूर और शिल्पा शेट्टी के लुक ने फैंस को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहें हैं, जिसे फैंस का प्यार मिल रहा है। फैंस एक्ट्रेसेस के इन लुक्स के कायल हो गए हैं, जिसके चलते फैंस कमेंट में रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
इवेंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी ने इस मौके पर साड़ी पहनी थी। दरअसल, भूरे-ग्रे रंग के हैवी ब्लाउज को एक सफेद, साटनदार ड्रेप के साथ पहना था, जिसमें खुले बालों में वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। एक्ट्रेस के लुक की तारीफ करते हुए फैन ने लिखा, "मैं अपने 20 के दशक में ऐसा दिखने की सोच भी नहीं सकती।”
एक्ट्रेसेस के अलावा टाइगर श्रॉफ और करण जौहर इवेंट में ब्लैक सूट पहनकर कर पहुंचें। अन्य लोगों में एकता कपूर और अनीता हसनंदानी भी इस इवेंट का हिस्सा बनते हुए दिखे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा आखिरी बार अभिमन्यु दासानी के साथ निकम्मा में नजर आईं थीं. वहीं जल्द ही वह रोहित शेट्टी के साथ इंडियन पुलिस का हिस्सा बनती दिखेंगी. एक्ट्रेस के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Next Story





