मनोरंजन

सोनम कपूर ने पापा के साथ शेयर की ऐसी फोटो एक्ट्रेस को पहचानना होगा मुश्किल...तेजी से वायरल हो रही तस्वीरें

Subhi
27 May 2021 4:28 AM GMT
सोनम कपूर ने पापा के साथ शेयर की ऐसी फोटो एक्ट्रेस को पहचानना होगा मुश्किल...तेजी से वायरल हो रही तस्वीरें
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पापा अनिल कपूर के बहुत करीब ये बात सब जानते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पापा अनिल कपूर के बहुत करीब ये बात सब जानते हैं। अनिल और सोनम ख़ुद इस बात का कई बार जिक्र कर चुके हैं सोनम घर की लाडली बेटी हैं। सोनम अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर पापा अनिल कपूर के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं जिसमें दोनों की बॉन्डिंग पिता और बेटी जैसी कम और दोस्त जैसी ज़्यादा नज़र आती है।अब हाल ही में सोनम ने फिर से अपने इंस्टाग्राम पर एक फैमिल फोटो शेयर की है जिमसें वो पापा की गोदी में नज़र आ रही हैं। ये फोटो सोनम के बचपन की है। इस फोटो में सोनम और अनिल के अलावा उनकी मां सुनीता कपूर और पहन रिया कपूर भी दिखाई दे रही हैं।

इस चाइल्हुड फोटो के जरिए सोनम ने अपने पुराने दिनों को याद किया है। फोटो में एक्ट्रेस ने डैनिम जींस और टीशर्ट पहन रखी है और वहीं अनिल कूपर लाल रंग की शर्ट और व्हाइट जींस में नज़र आ रहे हैं। चारों लोग कैमरे की तरफ देखकर खुलकर हंसते हुए दिखाई दे रही हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है हस ढेर सारे दिल वाले इमोजी बनाएं हैं। सोनम की फोटो पर मां सुनीता कपूर ने भी कमेंट कर खूब सारे दिल बनाकर उन्हें ढेर सारा प्यार दिया है।



Next Story