मनोरंजन

Sonam Kapoor ने शेयर की बेबी शॉवर पार्टी की अनसीन फोटोज, इस खास शख्स को कहा शुक्रिया

Rounak Dey
19 Jun 2022 9:56 AM IST
Sonam Kapoor ने शेयर की बेबी शॉवर पार्टी की अनसीन फोटोज, इस खास शख्स को कहा शुक्रिया
x
ये फिल्म कोरियन फिल्म की रीमेक होगी.

अनिल कपूर की लाडली और 'मॉम टू बी' सोनम कपूर ने हाल में बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया है. बेबी शॉवर की तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था.

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेबी शॉवर की तस्वीरें शेयर की हैं. सोनम कपूर के इस फंक्शन को बड़े ही धूमधाम से और अनोखे स्टाइल में सेलिब्रेट किया गया.
अपनी गोद भराई के लिए सोनम ने एमिलिया विकस्टेड का डिजाइन किया बबलगम गुलाबी लिव गाउन पहना था, जिसमें स्टेटमेंट केप स्लीव्स थे.
सोनम ने अपने बालों को खुला रखते हुए ब्यूटीफुल नेकलेस के साथ सोने के झुमके पहने थे. वहीं उनका मेकअप भी उन्हें खूब जंच रहा था.


सोनम कपूर के इस फंक्शन का पूरा इंतजाम एक्ट्रेस की फ्रेंड ईशा भारती पसरीचा ने किया था. इसके लिए सोनम ने अपनी फ्रेंड का खास धन्यवाद किया.
फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सोनम कपूर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ये सब अब सच लगने लगा है. बेबी अब आने वाला है.
उन्होंने आगे लिखा, बेस्ट वेलकमिग पार्टी के लिए @eieshabp की शुक्रगुजार हूं. खास तौर पर इतने सारे फेवरेट लोगों को एक साथ लाने और मुझे प्यार से नहला देने के लिए.
सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी. ये फिल्म कोरियन फिल्म की रीमेक होगी.


Next Story