मनोरंजन
सोनम कपूर ने बिपाशा बसु की बेटी पर लुटाया जमकर प्यार, देवी के लिए भेजा खास गिफ्ट
Rounak Dey
28 Nov 2022 6:05 AM GMT

x
जो लोगों को काफी पसंद आया। सोनम कपूर के गिफ्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
Soonam Kapoor-Bipasha Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। सोनम कपूर को अभी हाल ही में करण जौहर की पार्टी में देखा गया था, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इसके अलावा सोनम कपूर अपने बेटे वायु को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि सोनम कपूर अभी हाल ही में एक प्यारे से बच्चे की मां बनी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले अपने बेटे वायु की तस्वीर भी शेयर की थी। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके बाद अब सोनम कपूर ने बिपाशा बसु की बेटी देवी के लिए कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
सोनम कपूर ने भेजा गिफ्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर उन एक्ट्रेसेस में से एक है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सोनम कपूर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके चलते उनकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। सोनम कपूर ने बिपाशा बसु की बेटी देवी के लिए गिफ्ट भेजा है। जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस गिफ्ट की जानकारी बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है। बिपाशा बसु ने वीडियो शेयर कर सोनम कपूर का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि देवी को उनका गिफ्ट काफी पसंद आया। इसके बाद से सोनम कपूर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
बिपाशा बसु की बेटी के नाम की लोगों ने की थी तारीफ
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी के नाम की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई थी। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। जो लोगों को काफी पसंद आया। सोनम कपूर के गिफ्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
TagsPublic relation latest newspublic relation newspublic relation news webdeskpublic relation latest newstoday's big newstoday's important newspublic relation Hindi newspublic relation big newscountry-world Newsstate wise newsHindi newstoday's newsbig newspublic relationnew newsdaily newsbreaking newsIndia newsseries of newsnews of country and abroad

Rounak Dey
Next Story