मनोरंजन

ब्लैक काफ्तान में छाई सोनम कपूर, जल्द ही बनने वाली हैं मां

Rani Sahu
18 April 2022 7:10 PM GMT
ब्लैक काफ्तान में छाई सोनम कपूर, जल्द ही बनने वाली हैं मां
x
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जल्द ही मां बनने वाली हैं

मुंबई। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जल्द ही मां बनने वाली हैं। मगर उससे पहले वो अपनी प्रेग्नेंसी को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं और अपनी गर्भावस्था के एक एक पलों को संजो कर रख रही हैं। इस बीच अपनी प्रेग्नेंसी डायरीज (Pregnancy Diaries) एक झलक देते हुए सोनम ने फैंस के साथ मैटर्निटी फोटोशूट (Sonam Kapoor Maternity Photoshoot) से कुछ और तस्वीरें साझा की हैं।

इस पोस्ट में सोनम ने एक बार फिर आश्चर्यजनक अवतार धारण किया है, जो फैंस के होश उड़ा रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक-शीयर कफ्तान कैरी किया, जिसमें वो अपने बेबी बंप को जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं। सोनम इस ब्लैक आउटफिट में हेद खूबसूरत दिख रही हैं। अपने मेकअप को पॉइंट पर रखते हुए सोनम ने बालों को बन में बांधा और आंखों को काजल से बोल्ड लुक दिया। उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ लुक को पूरा किया।
पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "काफ्तान लाइफ विद माई (बेबी इमोजी) #everydayphenomenal" इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपनी बहन रिया कपूर को भी टैग किया। इससे साफ पता लग रहा है कि सोनम कपूर के इस गॉर्जियस अवतार का श्रेय उनकी बहन रिया कपूर को जाता है। पोस्ट साझा करने के तुरंत बाद, इंडस्ट्री से उनके दोस्त और फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी है। सोनम की मां सुनीता कपूर ने सबसे पहले बेटी की तस्वीर पर दिल वाले इमोजीज ड्रॉप किए।
उनके अलावा सामंथा रूथ प्रभु और भूमि पेडनेकर ने भी कमेंट बॉक्स में सोनम के लिए प्यार बरसाया है। पिछले महीने ही, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पेज पर पैरेंट्स बनने की खुशखबरी साझा की थी। मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए दोनों ने लिखा, "आपको सबसे अच्छी तरह से हम बड़ा करने की कोशिश करेंगे..दो दिल...जो आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में धड़केगा। एक परिवार...जो आप पर ढेर सारे प्यार बरसाएगा और साथ रहेगा....आपका स्वागत करने के लिए हमसे अब और इंतजार नहीं हो रहा..." इसके साथ सोनम ने रेड हार्ट इमोजी और #everydayphenomenal #comingthisfall2022 जोड़े।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सोनम कपूर अगली बार एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' में दिखाई देंगी। शोम मखीजा द्वारा अभिनीत, ये फिल्म 2011 में इसी नाम की कोरियाई फिल्म का हिंदी रीमेक है।


Next Story