मनोरंजन

माँ बनी सोनम कपूर, वायरल हो रही बच्चे के साथ फोटो

Neha Dani
11 July 2022 4:50 AM GMT
माँ बनी सोनम कपूर, वायरल हो रही बच्चे के साथ फोटो
x
सोनम कपूर को काफी समय के साथ फिल्म में एक्टिंग करते हुए देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।

Sonam Kapoor's Photo With Baby: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपनी लाइफ के नए चैप्टर को शुरू करने के लिए बेताब हैं। ऐसे में अब सोनम कपूर की एक फोटो बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। सोनम ने एक बच्चे को जन्म दिया और सोशल मीडिया पर मां-बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है। अस्पताल की अनदेखी तस्वीर में सोनम अपने बच्चे को सीने से लगाती हुई नजर आ रही है। उनकी इस फोटो ने सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कुछ ही देर में अनदेखी तस्वीर इंटरनेट पर आग की तरह फैलती जा रही है। आइए आपको बताते हैं अनिल कपूर की बेटी सोनम की इस अनदेखी तस्वीर का सच।

सोनम कपूर और बच्चे की अनदेखी तस्वीर नकली है। एक्ट्रेस अभी तक मां नहीं बनी है। तस्वीर में सोनम की तस्वीर को मॉर्फ करके दूसरी तस्वीर पर लगाया गया है। इस फोटो को इंटरनेट पर एडिट किया गया है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
सोनम और आनंद ने मार्च 2022 में जल्द पेरेंट्स बनने की घोषणा की। तब से सोनम की प्रेग्नेंसी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया सामने आई हैं। सोनम और आनंद ने 8 मई, 2018 को अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर आने वाले दिनों में फिल्म 'ब्लाइंड' में दिखाई देंगी। इस फिल्म सोनम कपूर के अलावा पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म इसी नाम से 2011 में आई कोरियाई फिल्म की रीमेक है। सोनम कपूर को काफी समय के साथ फिल्म में एक्टिंग करते हुए देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।


Next Story