भारत

सोनम कपूर बनीं मां, गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

jantaserishta.com
20 Aug 2022 4:21 PM IST
सोनम कपूर बनीं मां, गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बधाई हो भई बधाई हो! 'कपूर खानदान' में एक बार फिर किलकारियां गूंज उठी हैं. सोनम कपूर ने बेबी ब्बेवॉय को जो जन्टेम दिया है. बेटे के आने की खुशी से पूरा घर जश्न मना रहा है. एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को यह खुशखबरी दी है. अपने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर कर नीतू कपूर ने सोनम कपूर और आनंद अहूजा को बधाई दी है. फैन्स भी सोनम कपूर के बेटे के इस दुनिया में आने की जमकर खुशियां मना रहे हैं.

नीतू कपूर ने फैन्स को गुडन्यूज देते हुए जो पोस्ट शेयर की है. यह पोस्ट सोनम कपूर और आनंद अहूजा की ओर से है. इस पोस्ट में लिखा है कि 20 अगस्त 2022 को हमने एक खूबसूरत से बेटे का स्वागत किया है. डॉक्टर्स, फ्रेंड्स, नर्सेस और परिवार का बहुत-बहुत शुक्रिया हमें इस जर्नी में सपोर्ट करने के लिए. यह तो अभी सिर्फ शुरुआत है, लेकिन हम यह जरूर जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है. सोनम और आनंद.
नीतू कपूर ने यह पोस्ट शेयर करते हुए अनिल कपूर और सुनीता कपूर को बधाई दी है. दोनों ही सोनम कपूर के माता-पिता है. अनिल कपूर भी नन्हे मेहमान के आने की खुशी में बेहद ही एक्साइटेड हैं. उन्होंने एक दूसरी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "बेबी हेल्दी है. सोनम और आनंद ने उनका वेलकम किया है. हमारे दिल में उसके लिए सिर्फ और सिर्फ प्यार है. नए पेरेंट्स को ढेर सारी बधाई."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story