मनोरंजन

'ईद मुबारक' कहने पर सोनम कपूर हुईं ट्रोलिंग का शिकार, फैन ने पूछा- पोस्ट करने के लिए 'कितने पैसे दिए गए

Tara Tandi
14 May 2021 11:16 AM GMT
ईद मुबारक कहने पर सोनम कपूर हुईं ट्रोलिंग का शिकार, फैन ने पूछा- पोस्ट करने के लिए कितने पैसे दिए गए
x
सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर ईद के अवसर पर लोगों को बधाई दी है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर ईद के अवसर पर लोगों को बधाई दी हैl उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' की एक क्लिप ऑनलाइन शेयर की हैl इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मेरे भाइयों और बहनों को ईद मुबारकl' सोनम कपूर के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा हैl इस वीडियो की डांसर पूनम और प्रियंका शाह ने भी सराहना की हैl वहीं एक ट्रोलर फैन ने सोनम कपूर को ट्रोल करते हुए पूछा है कि उन्हें यह पोस्ट करने के लिए कितने रुपए दिए गए हैंl

ट्रोलर ने लिखा है, 'सोनम कपूर से पूछो इस पोस्ट के लिए उन्हें कितना पैसा दिया गया है?' सोनम कपूर ने तुरंत उस यूजर पर एक्शन लेते हुए उसे ब्लॉक कर दिया हैl उन्होंने ट्रोलर को ब्लॉक करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैl इसके साथ ही उन्होंने इस कमेंट को हरेसमेंट के अंतर्गत रिपोर्ट भी किया हैl


सोनम कपूर ने फिल्म 'सांवरिया' से डेब्यू किया थाl यह फिल्म 2007 में आई थीl इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर की अहम भूमिका थीl सोनम कपूर ने नीरजा और खूबसूरत जैसी कई फिल्मों में काम किया हैl इन दिनों वह अपने पति आनंद अहूजा के साथ लंदन में हैl सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती है। सोनम कपूर अनिल कपूर की बेटी हैl वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बयानों को लेकर ट्रोल होती हैl सोनम कपूर ने कई कलाकारों के साथ काम किया हैl इनमें फरहान अख्तर, रणबीर कपूर, अक्षय कुमार और धनुष जैसे कलाकार शामिल हैl उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती हैl

फिल्म भाग मिल्खा भाग में काम करने के लिए उन्होंने बतौर मेहनताना मात्र एक रुपए लिए थेl इस फिल्म को काफी पसंद किया गया थाl इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया थाl


Next Story