मनोरंजन

सोनाली फोगाट की मौत मामला, हत्या की FIR दर्ज, सामने आई ये बड़ी बात

jantaserishta.com
25 Aug 2022 5:30 PM IST
सोनाली फोगाट की मौत मामला, हत्या की FIR दर्ज, सामने आई ये बड़ी बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: सोनाली फोगाट की मंगलवार सुबह मौत हो गई थी. गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने बताया था कि अभी उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक को माना जा रहा है. हालांकि, पूरी बात पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही सामने आ सकेगी. बुधवार को उनका पोस्टमॉर्टम होना था, लेकिन परिवाल वालों ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद यह नहीं हो पाया. हालांकि, अब सोनाली फोगाट के परिवार ने पुलिस में धारा 302 के तहत FIR दर्ज कराई है. हालांकि, पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस जांच आगे बढ़ाएगी. इसके अलावा कहा जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सोनाली फोगाट के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं.

सोनाली फोगाट टिकटॉक स्टार थीं. वह 2019 में तब चर्चा में आई थीं, जब हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें आदमपुर सीट से उम्मीदवार बनाया था. इस चुनाव में सोनाली को कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने हरा दिया था. पुलिस के मुताबिक, सोनाली फोगाट 22 अगस्त को गोवा आई थीं. वह अंजुना के एक होटल में ठहरी थीं. सोमवार रात को वह एक पार्टी में गई थीं. मंगलवार सुबह बेचैनी की शिकायत होने पर उन्हें सेंट एंथनी हॉस्पिटल लाया गया था. पुलिस का कहना है कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी.
परिवार वालों ने उनकी मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. उनके भाई ने फार्म हाउस से सीसीटीवी कैमरा और लैपटॉप गायब होने का आरोप लगाया है. साथ ही यह भी दावा किया है कि उनके ही दो साथियों ने उनकी हत्या की है.
असल में सोनाली बीजेपी लीडर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी थीं. वह सोशल मीडिया पर अपने छोटे-छोटे वीडियोज और दिलकश तस्वीरों के जरिए अक्सर छाई रहती थीं. ऐसे में उनका फिटनेस फ्रिक होना यानी अपनी सेहत के लिए सजग रहना भी लाजिमी था. और सोनाली सचमुच अपनी सेहत का हमेशा ख्याल रखती थीं. घरवालों का कहना है कि सोनाली की मौत अचानक यूं हार्ट अटैक से हो जाए, यह बात मुमकिन नहीं है.
गोवा पुलिस ने इस सिलसिले में शुरुआती कार्रवाई के तहत अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है. उनके घरवाले गोवा में हैं. सोनाली की मौत की इस वारदात को 48 घंटे से ज्यादा गुजर चुके हैं, लेकिन उनकी बॉडी का पोस्टमॉर्टम भी नहीं हुआ है. हालांकि, गोवा शासन अब भी सोनाली की मौत को एक सामान्य मौत मान कर ही चल रहा है. लेकिन गोवा सरकार का कहना है कि वह इस मामले की जांच के लिए हर तरह से तैयार हैं. ताकि मौत का सच सामने आ सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story