
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: सोनाली फोगाट की मंगलवार सुबह मौत हो गई थी. गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने बताया था कि अभी उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक को माना जा रहा है. हालांकि, पूरी बात पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही सामने आ सकेगी. बुधवार को उनका पोस्टमॉर्टम होना था, लेकिन परिवाल वालों ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद यह नहीं हो पाया. हालांकि, अब परिवार वालों का कहना है कि सोनाली फोगाट के परिवार ने पुलिस में धारा 302 के तहत FIR दर्ज कराई है. हालांकि, पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस जांच आगे बढ़ाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





