मनोरंजन

फिल्म 'दि घोस्ट' में नागार्जुन के साथ काम करेंगी सोनल चौहान

Rani Sahu
20 Jan 2022 12:36 AM IST
फिल्म दि घोस्ट में नागार्जुन के साथ काम करेंगी सोनल चौहान
x
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान फिल्म दि घोस्ट में नागार्जुन के साथ काम करती नजर आ सकती हैं

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान फिल्म दि घोस्ट में नागार्जुन के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस फिल्म दि घोस्ट में काम करने वाली थीं, लेकिन बात नहीं बन सकी। पहले फिल्म में जैकलीन, नागार्जुन के साथ लीड रोल में नजर आने वाली थीं।

बताया जा रहा है कि जैकलीन की जगह अब यह ऑफर सोनल चौहान को दिया गया है। मेकर्स का मानना है कि फिल्म में नागार्जुन के अपोजिट सोनल एकदम सही रहेंगी। सोनल और नागार्जुन की जोड़ी फ्रेश है। मेकर्स का मानना है कि नागार्जुन और सोनल की केमिस्ट्री खूब जमेगी।


Next Story