मनोरंजन

34 साल की हुईं सोनल चौहान, इमरान हाशमी के साथ कर चुकी हैं काम...

Triveni
16 May 2021 5:29 AM GMT
34 साल की हुईं सोनल चौहान, इमरान हाशमी के साथ कर चुकी हैं काम...
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान (Sonal Chauhan) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहीं है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान (Sonal Chauhan) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहीं है। सोनल का जन्म 1985 को बुलंदशहर में हुआ था। सोनल ने हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्‍मों में काम किया हैं।

सोनल (Sonal) ने साल 2008 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'जन्नत' से अपने करियर की शरुआत थी। फिल्मों में आने से पहले सोनल कई विज्ञापनों और एल्बम्स में नज़र आ चुकी थीं। सोनल बॉलीवुड की एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक मॉडल भी हैं।
इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जन्नत मूवी से की थी जिसमे इन्हे काफी पसंद किया गया था और इस एक मूवी से ही ये सभी की चहेती बन गई थी। उन्होंने मिस वर्ल्ड टूरिज्म का अवार्ड भी अपने नाम किया है।
सोनल चौहान को इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' अचानक से मिली थी। फिल्म के डायरेक्टर कुनाल देशमुख ने सोनल को मुबंई के एक रेस्टोरेंट में देखा था और एक हफ्ते के अंदर ही अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया था
सोनम को ये फिल्म उनकी खूबसूरती की वजह से मिली थी। सोनल चौहान को जन्नत के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला था। सोनल ने इसके बाद कुछ समय बाद साल 2012 में फिल्म पहला सितारा में नजर आईं। हालांकि इस बीच वह तेलुगू और कन्नड़ फिल्म में काम कर चुकी थीं।
हिंदी इंडस्ट्री में अच्छा रिस्पॉन्स न मिलने की वजह से सोनम फिर साउथ इंडस्ट्री में एक्टिव हो गई हैं। बता दें कि सोनल एक्टिंग के अलावा एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। सोनल ने फिल्म थ्री जी में कैसे बताऊं तुम्हें गाना गाया था।
सोनल अपनी खूबसूरती के लिए खूब चर्चा में रहती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि सोनल (Sonal) एक रॉयल फैमिली से हैं। उनके पूर्वज मणिपुर के रॉयल चौहान राजपूत घराने से हैं। सोनल अब फिल्म द पावर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सोनल के साथ विद्युत जामवाल और श्रुति हासन लीड रोल में हैं।



Next Story