मनोरंजन

Sonakshi Sinha Wedding : एक्ट्रेस ने दिया था मुहंतोड़ जवाब,जब Salman Khan संग उड़ गई थी Sonakshi Sinha की शादी की अफवाह

Ritik Patel
21 Jun 2024 11:53 AM GMT
Sonakshi Sinha Wedding : एक्ट्रेस ने दिया था मुहंतोड़ जवाब,जब Salman Khan संग उड़ गई थी Sonakshi Sinha की शादी की अफवाह
x
Sonakshi Sinha वेडिंग : अभिनेत्री सोनाक्षी इस वीकेंड अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल संग शादी रचाने जा रही हैं। वेडिंग को लेकर फिलहाल इस कपल का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ भी सोनाक्षी की शादी की अफवाह उड़ चुकी है। आइए इस पूरे मामले को लेख में विस्तार से जानते हैं। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी वेडिंग को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं
long time boyfriend
और एक्टर जहीर इकबाल के साथ इस वीकेंड सोनाक्षी (Sonakshi-Zaheer Wedding) शादी रचाने वाली हैं। इस कपल की वेडिंग को लेकर खबरों का बाजार काफी गर्म है और इनसे जुड़ी हर बड़ी जानकारी लगातार सामने आ रही है।
शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा पहले भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं, लेकिन उस वक्त उनका नाम सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ जुड़ा था। इस बात में कितनी सच्चाई थी, उसे इस लेख में विस्तार से समझते हैं। साल 2022 में जब देश कोरोना महामारी से लड़कर वापसी कर रहा था तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फेक तस्वीरों का चलन भी खूब प्रचलित हो रहा था। उस दौरान सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की कुछ फेक फोटो जमकर वायरल हुई थीं और ये दावा किया जा रहा था कि दुबई में इन दोनों ने शादी रचा ली है। इन अफवाहों का खंडन सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था- क्या आप सभी वेबकूफ हैं, आपको मोर्फ्ड (नकली) और असली फोटो में फर्क समझ नहीं आता।
एक्ट्रेस के हस्तक्षेप के
बाद सलमान और उनकी शादी झूठी खबरों का पर्दाफाश हो गया था। असल जिंदगी में अब 23 जून को सोनाक्षी जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही हैं। माना जा रहा है कि सलमान उनकी शादी में बतौर गेस्ट शामिल हो सकते हैं। बतौर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। साल 2010 में सोनाक्षी ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग से अपनी एक्टिंग करियर का आगाज किया था। अब तक वह दबंग फ्रेंचाइजी की 3 मूवीज में नजर आ चुकी हैं।

खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर

Next Story