मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को कर दिया था हैरान, पढ़िए उनसे जुड़ी वे बातें जो बहुत ही कम लोगों को पता हैं

Admin2
31 May 2021 4:26 PM GMT
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को कर दिया था हैरान, पढ़िए उनसे जुड़ी वे बातें जो बहुत ही कम लोगों को पता हैं
x

2 जून 1987 को बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा का जन्म अभिनेता शत्रुघन सिन्हा और पूनम सिन्हा के घर पर हुआ था। सोनाक्षी ने 2005 में फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' से बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर अपना करियर शुरू किया था। बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड डेब्यू से पहले सोनाक्षी ने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद साल 2010 में सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में सोनाक्षी के साथ सलमान खान नजर आए थे।

बॉलीवुड में शुरुआत के बाद साल 2014 में सोनाक्षी ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म लिंगा से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। सोनाक्षी सिन्हा इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोनाक्षी के इंस्टा पर 19.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि वो खुद 296 लोगों को फॉलो करती हैं। सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपने फोटोशूट्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैन्स खूब पसंद करते हैं। सोनाक्षी अभी तक कुल 1509 पोस्ट कर चुकी हैं। सितंबर 2019 में सोनाक्षी सिन्हा, अमिताभ बच्चन के क्विज गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में एक सवाल का जवाब न दे पाने के कारण काफी ट्रोल हुई थीं।

अपनी सिनेमाई पारी में सोनाक्षी सिन्हा, फिल्मफेयर अवॉर्ड से लेकर जी सिने अवॉर्ड्स तक कई अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं। गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा जल्दी ही फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। इसके अलावा वो अपने डिजिटल डेब्यू के लिए भी तैयार हैं, जिसमें वो एक पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखेंगी।

Next Story