मनोरंजन

पूजा विजन के रिसेप्शन में सोनाक्षी सिन्हा ने लगाया चार चांद, पहनी ब्लैक कलर की ड्रेस

Neha Dani
29 May 2022 8:18 AM GMT
पूजा विजन के रिसेप्शन में सोनाक्षी सिन्हा ने लगाया चार चांद, पहनी ब्लैक कलर की ड्रेस
x
अब यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस ने इस वीडियो को लाइक के साथ शेयर किया है।

बॉलीवुड दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अक्सर ही लाइमलाइट में रहती हैं।उनका फैशन स्टाइल भी सबसे डिफरेंट नजर आता है, जिसमें कूल और क्लासी कपड़ों का कॉम्बिनेशन अक्सर देखने को मिलता है। हालांकि यह डीवा बोल्ड सिल्हूट्स में भी कम गजब नहीं लगती। अदाकारा के कपड़ों का सिलेक्शन ऐसा होता है, जिसमें उनकी ओवरऑल फिगर भी खूब उभरकर दिखाई देती है। यही कारण है कि उनका शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और फैशन सेंस दोनों परफेक्टली बैलेंस होते हुए दिखाई देते हैं। अब एक बार फिर से सोनाक्षी सिन्हा का नया लुक सामने आया हैं। जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।



हाल ही में वायरलभयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनाक्षी सिन्हा की वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग का बैग भी कैरी किया है। अपने आउटफिट लुक को कंप्लीट करने के लिए सोनाक्षी ने ब्लैक कलर की हाई हील्स भी पहनी है। लुक की बात करें तो, सोनाक्षी ने ग्लौसी मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है जिसमें वह बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।
दरअसल यह वीडियो पूजा विजन के रिसेप्शन की है। पूजा विजन के रिसेप्शन में सोनाक्षी सिन्हा ने चार चांद लगा दिए हैं। अब यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस ने इस वीडियो को लाइक के साथ शेयर किया है।


Next Story