मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा: आप चाहे किसी भी आकार के हों, लोग हमेशा उस पर टिप्पणी करेंगे

Neha Dani
18 May 2022 7:38 AM GMT
सोनाक्षी सिन्हा: आप चाहे किसी भी आकार के हों, लोग हमेशा उस पर टिप्पणी करेंगे
x
सवाल यह है कि अगर यह असल जिंदगी में होता है तो फिर लोगों के लिए यह पचा पाना इतना मुश्किल क्यों है?

बॉडी के लिए शेम (Body shaming) किया जाना, बढ़े वजन पर शेम किया जाना, तरह-तरह की बातें बनाना...ये ऐसी चीजें हैं जो काफी वक्त से चली आ रही हैं और शायद ही खत्म हो। ऐक्ट्रेस को आए दिन खूब बॉडी शेम किया जाता है और यह अभी भी बदस्तूर जारी है। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और हुमा कुरैशी (Humar Qureshi) को भी खूब बॉडी शेम किया गया। इसी सब्जेक्ट पर सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने एक फिल्म साइन की, जिसका नाम है Double XL. सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही दिए इंटरव्यू में इस फिल्म के अलावा बॉडी शेमिंग को लेकर बात की।

बॉडी शेमिंग पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से बातचीत में कहा, 'जब स्क्रिप्ट हम दोनों के पास आई तो इसने एकदम हिट किया। मैं इस फिल्म को हुमा कुरैशी के अलावा किसी और के साथ कर ही नहीं सकती थी। यह हम दोनों के लिए बहुत जरूरी फिल्म है क्योंकि हम दोनों को काफी बॉडी शेम किया गया है। बढ़े वजन पर तमाम तरह की बातें बोली गई हैं। ऐसा करियर की शुरुआत से हुआ और यह अब भी होता है। यह खत्म नहीं हुआ है।'
'साइज कुछ भी लोग तो बातें बनाएंगे ही'
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा, 'आपका साइज चाहे कुछ भी हो, लोग आपके बारे में हमेशा ही बातें बनाएंगे। यह अब बेमतलब लगता है। हम हमेशा बात करते हैं कि लिंग, रंग और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए। बॉडी साइज और वेट को फिर क्यों छोड़ें? साइज को भी उसमें शामिल किया जाना चाहिए। इसे लेकर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। ऐसी फिल्म करना बहुत जरूरी था क्योंकि यह आपको उन दो महिलाओं के बारे में बताती है जो टैलेंटेड हैं और अपनी शर्तों पर जीती हैं। सवाल यह है कि अगर यह असल जिंदगी में होता है तो फिर लोगों के लिए यह पचा पाना इतना मुश्किल क्यों है?


Next Story