मनोरंजन

जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं Sonakshi Sinha! बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट

Neha Dani
11 Dec 2021 8:46 AM GMT
जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं Sonakshi Sinha! बर्थडे पर शेयर किया खास पोस्ट
x
तुम ऐसे कैसे हो? जन्म लेने के लिए धन्यवाद। जन्मदिन मुबारक। बाय।'

सोनाक्षी सिन्हा अपनी निजी जिंदगी को लेकर कम ही सुर्खियों में रही हैं लेकिन अब उनकी एक तस्वीर को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। सोनाक्षी ने अभिनेता जहीर इकबाल के साथ एक तस्वीर शेयर की और उन्होंने उनके जन्मदिन पर प्यारा सा नोट लिखा। सोनाक्षी इस तरह बर्थडे पोस्ट करते हुए कम ही नजर आती हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी लव लाइफ को आधिकारिक किया है। सोनाक्षी के पोस्ट के बाद अभिनेत्री कुब्रा सैत के कमेंट ने और चर्चाएं छेड़ दीं।

सलमान के करीबी हैं दोनों


फिल्म 'नोटबुक' में काम कर चुके जहीर इकबाल ने 10 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जहीर सलमान खान के काफी करीब हैं। वहीं सोनाक्षी की भी सलमान के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। ऐसे में बताया जा रहा है कि सलमान खान ने ही दोनों को मिलवाया है। बहरहाल अब उनके रिश्ते का सच क्या है यह तो दोनों ही बता सकते हैं।
जन्मदिन पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट
सोनाक्षी ने जहीर के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में वह खडी हैं और जहीर ने उनके कंधे पर हाथ रखा हुआ है। वह अपने बालों को ठीक कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों मजाकिया अंदाज में लड़ रहे हैं। सोनाक्षी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- 'दुनिया में सबसे ज्यादा परेशान करने वाले इंसान को जन्मदिन मुबारक हो। तुम दुनिया के सबसे बेहतरीन इंसान भी हो। यह कैसे हो सकता है। तुम ऐसे कैसे हो? जन्म लेने के लिए धन्यवाद। जन्मदिन मुबारक। बाय।'


Next Story