मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी स्टारर ने पूरी की डबल एक्सएल की शूटिंग

Rani Sahu
16 Dec 2021 12:22 AM IST
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी स्टारर ने पूरी की डबल एक्सएल की शूटिंग
x
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी स्टारर डबल एक्सएल की शूटिंग पूरी हो गई है

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी स्टारर डबल एक्सएल की शूटिंग पूरी हो गई है। टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज की फिल्म डबल एक्सएल की शूटिंग पूरी हो गयी है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, जाहिर इकबाल और महत राघवेंद्र की मुख्य भूमिका है।

फिल्म को सतराम रमानी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म की शूटिंग लंदन और न्यू दिल्ली में बड़े पैमाने पर पूरी कर ली गई है। डबल एक्सएल दो प्लस साइज महिला के दिल को छू जानेवाली कहानी है, एक उत्तर प्रदेश से है तो दूसरी नई दिल्ली की चकाचौंध और ग्लैमरस दुनिया से है।
वे एक ऐसे समाज से जूझ रही हैं, जहां एक महिला की खूबसूरती और आकर्षण उसके साइज पर निर्भर करती है। सोनाक्षी और हुमा, जो अकसर अपने-अपने साइज के लिए ट्रॉल्स का शिकार होती रही हैं, वे इस फिल्म के लिए पहली और सबसे सही पसंद थीं। यह फिल्म 2022 की गर्मियों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Next Story