
x
Entertainment मनोरंजन : इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपनी अपकमिंग फिल्म 'निकिता रॉय' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। दरअसल, ये फिल्म 27 जून को रिलीज होने वाली थी।
लेकिन कुछ अहम कारणों से इसे टाल दिया गया। अब फिल्म कब रिलीज होगी, जानिए? 'निकिता रॉय' के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर फिल्म की अगली रिलीज डेट बताई है। पोस्ट में लिखा है, 'हमारी फिल्म 'निकिता रॉय' कई दूसरी फिल्मों की रिलीज के बीच खुद को देख रही है, स्क्रीन के लिए जद्दोजहद भी हो रही है।
ऐसे में हमारे शुभचिंतकों, डिस्ट्रीब्यूटर्स की सलाह पर हमने फिल्म 'निकिता रॉय' को 18 जुलाई तक टालने का फैसला किया है। जिससे हम ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच पाएंगे। आपने अब तक फिल्म के लिए जो प्यार दिखाया है, उसके लिए आपका शुक्रिया। आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। हम आपसे वादा करते हैं कि ये फिल्म सिनेमाघरों में देखने लायक होगी।'
Tagsसोनाक्षीफिल्मनिकिता रॉयरिलीजडेटsonakshimovienikita royreleasedateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





