
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और अभिनेता नाना पाटेकर से जुड़ा पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार मशहूर गायिका सोना महापात्रा ने तनुश्री दत्ता का समर्थन करते हुए एक महत्वपूर्ण सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की मृत्यु को साधुता या अच्छाई से क्यों जोड़ा जाना चाहिए? यह टिप्पणी तनुश्री दत्ता की ओर से नाना पाटेकर को लेकर कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए 'ईविल डेड' शब्दों के संदर्भ में सामने आई है। इस घटनाक्रम ने बॉलीवुड में पुराने विवादों और सार्वजनिक टिप्पणियों को लेकर बहस फिर तेज कर दी है।
Death deserves dignity. So do the living. Mourning an actor is 1 thing.Demanding that a woman who spoke up about her trauma just shut up is another #India . Since when did death erase uncomfortable truths? Old age a virtue? Death = Sainthood ? #TanushreeDutta #MeToo #NanaPatekar https://t.co/Jt1edrUqMS
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) October 9, 2026





