मनोरंजन

बेटे तैमूर अली खान को मिली उनकी वैलेंटाइन, करीना कपूर खान ने शेयर की फोटो

Neha Dani
14 Feb 2022 6:51 AM GMT
बेटे तैमूर अली खान को मिली उनकी वैलेंटाइन, करीना कपूर खान ने शेयर की फोटो
x
कपूर खान ने 16 अक्टूबर साल 2012 में शादी की थी। तैमूर अली खान उनके बड़े बेटे हैं और जहांगीर अली खान उनके छोटे बेटे का नाम है।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान तो अपनी गर्लफ्रेंड करीना कपूर खान के साथ शादी करके कई साल पहले सेटल हो गए थे। दोनों का इश्क मुकम्मल हो गया। अब फैंस का इंट्रेस्ट उनकी कहानी से ज्यादा उनके बेटे तैमूर अली खान की लव स्टोरी में रहता है। बॉलीवुड के सेलेब्रिटी जहां अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के साथ अपना वैलेंटाइन डे मना रहे हैं वहीं तैमूर अली खान कुछ अलग ही अंदाज में अपना वैलेंटाइन डे मनाते दिख रहे हैं। करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर की ये क्यूट फोटो शेयर की है।

मिल ही गई अपनी 'वैलेंटाइन'



मम्मी करीना कपूर खान और पापा सैफ अली खान से मिन्नतें करने के बात ऐसा लगता है कि आखिरकार तैमूर अली खान को उनकी वैलेंटाइन मिल ही गई है। जहां बड़ों के लिए ये मोहब्बत का दिन है। वहीं नन्हें तैमूर को तो बस इस खास दिन पर अपनी पसंदीदा चॉकलेट आइसक्रीम ही चाहिए। तैमूर अली खान के लिए तो उनकी वैलेंटाइन उनकी फेवरेट चॉकलेट ही है जिसे वह मजे से खा रहे हैं।
नहीं रहा खुशी का ठिकाना
करीना कपूर खान ने तैमूर अली खान की ये फोटो शेयर की है जिसमें वह चॉकलेट आइसक्रीम का मजा लेते दिखाई पड़ रहे हैं। हाथ में चॉकलेट थामे तैमूर अली खान की खुशी का ठिकाना नहीं है। तैमूर अली खान के पापा सैफ अली खान सेल्फी फोटो क्लिक करते दिखाई पड़ रहे हैं। सैफ अली खान जहां काफी सीरियस एक्सप्रेशन्स दे रहे हैं वहीं तैमूर काफी सीरियस हैं।
सैफ-करीना के बड़े बेटे हैं तैमूर
करीना कपूर खान की शेयर की इस फोटो पर कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक आ गए हैं। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'मैगनम।' तमाम फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी है। मालूम हो कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने 16 अक्टूबर साल 2012 में शादी की थी। तैमूर अली खान उनके बड़े बेटे हैं और जहांगीर अली खान उनके छोटे बेटे का नाम है।


Next Story