मनोरंजन

बेटा आर्यन NCB के चंगुल में, एक्टर शाहरुख खान कर रहे ये काम

jantaserishta.com
3 Oct 2021 1:03 PM IST
बेटा आर्यन NCB के चंगुल में, एक्टर शाहरुख खान कर रहे ये काम
x

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस समय मुश्किलों फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में चल रही ड्रग्स पार्टी पर छापा मारा. इस पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी सामने आया है. आर्यन से एनसीबी की टीम पूछताछ कर रही है. हालांकि, आर्यन के ड्रग्स पार्टी में नाम सामने आने के बाद अभी तक मन्नत से शाहरुख खान या किसी ओर का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है.

क्रूज शिप पर एनसीबी के छापे में किंग खान के बेटे आर्यन खान के शामिल होने की खबर से बॉलीवुड सितारों समेत फैंस को भी झटका लगा है. आर्यन की लाइफ की बाते करें तो वो हमेशा से ही अपनी लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं. आर्यन को इंडस्ट्री की बिग पार्टीज में भी मश्किल से ही स्पॉट किया जाता है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान एनसीबी के अधिकारियों के संपर्क में हैं और उनसे सिचुएशन की हर मिनट अपडेट ले रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान कुछ ही दिनों में अपनी अपकमिंग फिल्म पठान के लिए दीपिका पादुकोण के साथ एक स्पेशल गाने की शूटिंग के लिए स्पेन रवाना होने वाले थे. ऐसे में अगर आर्यन खान का मामला बढ़ता है तो वो अपने शूट को भी पोस्टपोन कर सकते हैं.
परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया , "इस बात में बहुत कम संभावना है कि शाहरुख बाहर आकर कोई बयान देंगे. एनसीबी के अधिकारियों के बयान देने के बाद बहुत सारे कानूनी विकल्प हैं, जिनका वे रुख कर सकते हैं. जब से यह खबर सामने आई है गौरी खान काफी परेशान और बेचैन है. इंटीरियर डिजाइनिंग से जुड़े अपने वर्क प्रोजेक्ट के लिए आने वाले दिनों में वो विदेश जाने वाली थीं. लेकिन अब उन्होंने अपने काम को भी होल्ड पर रख दिया है."
आर्यन के फ्रेंड सर्कल की बात करें तो इंडस्ट्री से महीप कपूर की बेटी शनाया, चंकी पांडे के बेटे अहान जैसे चुनिंदा दोस्त हैं. उनके ज्यादातर दोस्त यूएस और यूके से हैं, जहां उन्होंने पढ़ाई की है. उनका कोई भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी फ्रेंड फिलहाल किसी से बात नहीं कर रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story