मनोरंजन
कभी बाल संवारती तो कभी चश्मा लगाए पोज देती दिखीं काजोल, दुर्गा पूजा के लिए ग्रीन साड़ी में हुई स्पॉट
Rounak Dey
15 Oct 2021 10:19 AM IST

x
इसी के साथ अगर वर्कफ्रंट की बात करे तो आखिरी बार वह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म त्रिभंगा में देखी गई थीं।
इंडिया के मोस्ट पॉपुलर त्यौहार नवरात्र में दुर्गा पूजा (Durga Pooja Pandal) पंडाल पर हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) पहुंचीं। काजोल की कई तस्वीरें और कुछ वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। जिनमें वह बड़े ही धूम-धाम से इस त्यौहार को मनाती नजर आ रही हैं। ठीक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमे काजोल हरी साड़ी पहने अपनी गाड़ी की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है।
दरअसल बीते दिन काजोल मुखर्जी परिवार के आयोजित किए गए 'नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा समिति' के पंडाल में पहुंची थीं। जहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए। खास बात ये थी कि इस बार काजोल के साथ उनके बेटे युग (Yug) भी दर्शन के लिए पहुंचे थे। वहीं दूसरी तरफ काजोल की मां तनुजा (Tanuja) और बहन तनीषा मुखर्जी (Tanisha Mukerji) भी दुर्गाष्टमी के खास मौके पर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं।
लेकिन आज नवमी के दिन काजोल दुर्गा पूजा के लिए एक नए लुक में दिखाई दी। उन्होंने ग्रीन कलर की साड़ी के साथ गॉगल्स लगाए हुए थे और हाथ में एक बैग भी कैरी कर रखा था। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल्स को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मास्क लगाया हुआ था। इसी के साथ वह वॉक करते हुए अपनी गाड़ी में जाकर बैठती हुई नज़र आई।
उन्होंने अपना यह लुक आज दुर्गा नवमी को सेलिब्रेट करने के लिए कैरी किया है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि काजोल हर साल दुर्गा पूजा में मां तनूजा, बहन तनीषा मुखर्जी और दोनों बच्चें युग-न्यास के साथ शामिल होने की कोशिश करती हैं। इसी के साथ अगर वर्कफ्रंट की बात करे तो आखिरी बार वह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म त्रिभंगा में देखी गई थीं।
Next Story





