मनोरंजन
कभी देसी तो कभी वेस्टर्न हर अंदाज में ढाती हैं कहर आमना शरीफ, ग्रीन साड़ी में बिखेरा जलवा
Shubhra Nandy
28 April 2021 1:49 PM IST

x
टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ आज सोशल मीडिया पर किसी सेंसेशन से कम नहीं हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ आज सोशल मीडिया पर किसी सेंसेशन से कम नहीं हैं। आमना शरीफ आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी एक से बढ़कर एक फोटोज अपलोड कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। देसी हो या वेस्टर्न हर लुक में आमना शरीफ कहर ढाती नजर आती हैं।
इन फोटोज में आमना शरीफ लाइट ग्रीन साड़ी में बला की हसीन नजर आ रहीं हैं। 'कहीं तो होगा' शो से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं आमना शरीफ टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में अपना नाम कमाया है।
आमना शरीफ आलू चाट, आओ विश करें, एक विलेन और शक्ल पर मत जा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।आमना शरीफ की इंस्टाग्राम पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते हैं।
आमना शरीफ सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर आमना शरीफ काफी लोकप्रिय हैं और फैन्स उनके हर अंदाज के दीवाने हैं।
Next Story





