मनोरंजन

किसी ने कार से चुरा लिया हैंडबैग, एक्ट्रेस निया शर्मा पुलिस से कही...ये बात

Shubhra Nandy
29 Oct 2020 3:39 PM IST
किसी ने कार से चुरा लिया हैंडबैग, एक्ट्रेस निया शर्मा पुलिस से कही...ये बात
x
टीवी की 'नागिन' यानी निया शर्मा का हाल ही में किसी ने हैंडबैग कार से चुरा लिया.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी की 'नागिन' यानी निया शर्मा का हाल ही में किसी ने हैंडबैग कार से चुरा लिया. मुंबई के लोअर परेल इलाके में निया का बैग चोरी हुआ. जिसके बाद निया परेशान हो गई

एक्ट्रेस ने तुरंत सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर मुंबई पुलिस को टैग और मदद मांगी. निया ने लिखा- किसी ने senapati bapat marg signal से मेरा बैग कार से चुरा लिया है. आपकी मदद बहुत मायने रखती है. वहीं पुलिस ने भी क्विक रिस्पांस करते हुए मदद का आश्वासन दिया

बता दें,अपने बर्थडे पर अश्लील केक काटने के बाद निया शर्मा सुर्खियों में बनी हुई हैं. दरअसल, 17 सितंबर को टीवी की नागिन का जन्मदिन था. इस पार्टी में निया के कई करीबी दोस्त शामिल थे लेकिन बर्थडे में जिस तरह का केक आया था उसे देखकर सब लोग हैरान हो गए.

निया के केक को देखने के बाद किसी ने इसे वल्गर बताया तो कोई निया को ही बेशर्म कहने लगा. निया के बर्थडे केक का शेप देखकर लोग इस कदर भड़क गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की क्लास लगानी शुरू कर दी.

निया ने शो काली के साथ टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन एक हजारों में मेरी बहना है के साथ उन्होंने लोकप्रियता हासिल कीं.


Next Story