
x
Mumbai मुंबई। निर्देशक अनुभव सिन्हा अपनी अपकमिंग फिल्म 'अस्सी' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर वह लगातार फिल्म से जुड़े पोस्ट कर रहे हैं। इस बीच लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने ट्रेलर रिलीज की जानकारी देने के साथ ही बताया कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है।
उन्होंने अस्सी के मोशन पोस्टर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कभी-कभी मैं सोचता हूं कि हम कौन सी हेडलाइन देखें और क्यों, और यह कैसे चुनते हैं। क्या आपको पता है? मुझे नहीं पता। ट्रेलर मंगलवार सुबह 11 बजे आएगा। इसे मिस मत करना। कुछ हेडलाइंस मिस नहीं करनी चाहिए। अस्सी एक जरूरी और खास फिल्म है, जो सिनेमाघरों में 20 फरवरी से आ रही है।"
'अस्सी' अनुभव सिन्हा की सोशल-थ्रिलर फिल्म है, जो मुद्दों पर आधारित उनकी पिछली फिल्मों जैसे 'मुल्क', 'थप्पड़' और 'आर्टिकल 15' की परंपरा को आगे बढ़ाती है। यह एक इन्वेस्टिगेशन-आधारित थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें समाज की कड़वी सच्चाइयों, न्याय व्यवस्था और उन हेडलाइंस पर सवाल उठाए गए हैं, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। मेकर्स के अनुसार, फिल्म दर्शकों को हकीकत से रूबरू कराएगी। फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। यह तापसी और अनुभव सिन्हा के साथ की तीसरी फिल्म है। तापसी इससे पहले अनुभव सिन्हा के साथ 'मुल्क' और 'थप्पड़' में काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने मजबूत और संवेदनशील किरदार निभाए थे।
वहीं, अस्सी में तापसी एक इंटेंस और पावरफुल परफॉर्मेंस देने को तैयार हैं, जिसकी झलक फिल्म मेकर्स पहले ही दिखा चुके हैं। फिल्म में तापसी पन्नू के साथ कनी कुसरुती, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, स्पेशल अपीयरेंस में नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा भी नजर आएंगे। फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर गौरव सोलंकी हैं, प्रोडक्शन भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा के बैनर तले है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही थिएटर्स में 'बॉर्डर 2' के साथ अटैच होकर रिलीज हो चुका है, लेकिन डिजिटल ट्रेलर 11 बजे लॉन्च होने वाला है।
Tagsअनुभव सिन्हाअस्सीतापसी पन्नूसोशल-थ्रिलरकोर्टरूम ड्रामाट्रेलरमोशन पोस्टरसिनेमाघर20 फरवरीभूषण कुमारगौरव सोलंकीन्याय व्यवस्थासमाज की सच्चाइयाँनसीरुद्दीन शाहसुप्रिया पाठकफिल्म रिलीजबॉलीवुड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





