
x
Mumbai मुंबई। शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री सोहा अली खान ने हाल ही में पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ जापान की यादगार सैर की। सोहा ने इंस्टाग्राम पर इस यादगार सफर की कुछ झलकियां शेयर कीं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर ट्रिप की तस्वीर शेयर की, जिसमें पूरा परिवार जापान की सैर करता नजर आ रहा है। पोस्ट की शुरुआत में सोहा और कुणाल सुंदर से बैकग्राउंड के सामने रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। आगे की तस्वीरों में पूरा परिवार जापान की सड़कों पर घूमते और वहां के लोकल एक्सप्लोर करते हुए और खाने का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट कर लिखा, "मिसो सूप... खुश हूं कि हम जापान गए।
बता दें कि मिसो सूप जापान का एक पारंपरिक, हल्का और पौष्टिक सूप है जो 10-15 मिनट में बन जाता है और जिसे सिल्कन टोफू, वाकामे सीवीड (सूखा समुद्री शैवाल), और कटी हुई हरी प्याज डालकर बनाया जाता है। मिसो सूप एक पारंपरिक, हल्का और पौष्टिक जापानी व्यंजन है, जिसे 'दाशी' (दाशी-सीवीड/मछली का स्टॉक) में मिसो पेस्ट (किण्वित सोयाबीन पेस्ट), टोफू और वाकामे सीवीड मिलाकर बनाया जाता है। यह एक त्वरित 10-15 मिनट में बनने वाला 'उमामी' स्वाद वाला सूप है, जिसमें हरी प्याज भी डाली जाती है, और इसे अक्सर मुख्य भोजन के साथ परोसा जाता है।
सोहा की तस्वीरों से समझ में आ रहा है कि उन्होंने जापान की संस्कृति, खाने और खूबसूरती को पूरा एंजॉय किया। सोहा और कुणाल एक-दूसरे के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों की मुलाकात भले ही साल 2009 में फिल्म 'ढूंढते रह जाओगे' के सेट पर हुई थी। उस समय दोनों ने अपने काम को प्राथमिकता दी और दूरी बनाए रखी। हालांकि समय के साथ हालात बदले। अपनी दूसरी फिल्म 'निन्यानवे' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और एक-दूसरे को समझने का मौका मिला। यहीं से दोस्ती की नींव पड़ी, जो धीरे-धीरे गहरे भरोसे और प्यार में बदल गई।
Tagsसोहा अली खानकुणाल खेमूइनायाजापान ट्रिपइंस्टाग्राममिसो सूपजापानी खानाबॉलीवुड परिवारयात्रा की झलकपारिवारिक बॉन्डजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





