मनोरंजन

सोहम शाह और नुसरत भरूचा लेकर आए बिना डायलॉग वाली फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’

jantaserishta.com
25 Aug 2025 5:30 PM IST
सोहम शाह और नुसरत भरूचा लेकर आए बिना डायलॉग वाली फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’
x
मुंबई: अभिनेता सोहम शाह और नुसरत भरूचा की नई फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। खास बात ये है कि इस फिल्म में कोई डायलॉग नहीं है, मगर इसमें इमोशन्स, रोमांस, कॉमेडी और थ्रिल सब कुछ है।
‘उफ्फ ये सियापा’ एक शादीशुदा शख्स (सोहम शाह) की कहानी है। उसकी पत्नी (नुसरत भरूचा) उसे छोड़कर चली जाती है क्योंकि उसे लगता है कि उसका पति पड़ोसन से आकर्षित है। इसी बीच पति के घर में एक लाश मिलती है, जिससे फिल्म में नया ट्विस्ट आता है।
इसका ट्रेलर देखने में काफी मजेदार लग रहा है। इसे देखकर चार्ली चैपलिन की याद आ जाएगी। ‘उफ्फ ये सियापा’ को 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को जी. अशोक ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म के निर्देशक जी. अशोक ने कहा, "उफ्फ ये सियापा मेरा जुनूनी प्रोजेक्ट है। मेरे डांस और कोरियोग्राफी के अनुभव ने मुझे सिर्फ भावों के जरिए कहानी कहने का आत्मविश्वास दिया। मुझे कलाकारों (सोहम, नुसरत, नोरा, ओमकार) पर गर्व है कि उन्होंने अपनी भूमिकाओं को जीवंत कर दिया है। रहमान का संगीत फिल्म की जान है, जो इसकी भावनाओं और उथल-पुथल को बखूबी बयां करता है। मैं लव और अंकुर का इस विजन के लिए आभारी रहूंगा।"
मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान ने कहा कि इस फिल्म के म्यूजिक के लिए उन्होंने काफी प्रयोग किए हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म का संगीत बाकी फिल्मों से हटकर होगा। लव फिल्म्स के बैनर तले इसे बनाया गया है। लव रंजन और अंकुर गर्ग ने इसे प्रोड्यूस किया है। 5 सितंबर 2025 को ये सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोहम शाह और नुसरत भरूचा पहली बार एक दूसरे के अपोजिट स्क्रीन पर नजर आएंगे। प्रोड्यूसर्स का दावा है कि फिल्म उन्हें पसंद आएगी क्योंकि इसमें जीरो परसेंट डायलॉग है लेकिन 100 फीसदी उथल पुथल भरी जिंदगी दिखती है!
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story