मनोरंजन

फिल्म 'रंग दे बसंती' से एक खास पहचान बनाने वाली सोहा अली खान आज अपना मना रही हैं जन्मदिन

Tara Tandi
4 Oct 2021 10:57 AM IST
फिल्म रंग दे बसंती से एक खास पहचान बनाने वाली सोहा अली खान आज अपना मना रही हैं जन्मदिन
x
एक्ट्रेस सोहा अली खान फैंस के दिलों पर राज करती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान फैंस के दिलों पर राज करती हैं. सोहा अली खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. 4 अक्टूबर 1978 में जन्मीं सोहा दिग्गज अभिनेत्री शर्मीला टैगोर और क्रिकेटर मंसूर अली खान की बेटी हैं

सोहा ने बॉलीवुड में करियर में कई फिल्में कीं, लेकिन उनकी झोली में हिट फ़िल्में नहीं आ सकी. उन्होंने साल 2004 में शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'दिल मांगे मोर' से अपना करियर शुरू किया था.

फैंस को शायद ही पता हो कि दिल्ली ब्रिटिश स्कूल से पढ़ाई करने वाली सोला फिल्मों में आने से पहले फोर्ड फांउडेशन और सिटी बैंक में जॉब करती थीं.

सोहा ने हिंदी के अलावा बंगाली फिल्मों में भी काम किया है. इसके साथ ही वह कई ब्रांड्स और फैशन शो के लिए रैंप वाक भी करती रहती हैं. 2006 में आई फिल्म 'रंग दे बसंती' ने एक्ट्रेस को एक खास पहचान दिलाई थी.

फिल्मों से दूर सोहा ने अभिनेता कुणाल खेमू के साथ शादी की. अब सोहा एक बेटी की मां हैं.

ASSOCHAM Ladies League की ओर से सोहा अली खान को वुमन ऑफ द डिकेड अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है.

Next Story