मनोरंजन

सोहा अली खान ने बेटी के जन्मदिन पर शेयर किया खूबसूरत वीडियो

Tara Tandi
1 Oct 2021 4:44 AM GMT
सोहा अली खान ने बेटी के जन्मदिन पर शेयर किया खूबसूरत वीडियो
x
सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया का हाल ही बर्थडे था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया का हाल ही बर्थडे था। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुके हैं। इनाया की पार्टी का थीम था 'यूनीकॉर्न लैंड'। पार्टी में उनकी फैमिली के दोस्त और करीबी शामिल हुए थे। अब सोहा और कुणाल ने कुछ और प्यारे वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनकी बेटी इनाया इनमें बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।

डॉल जैसी क्यूट लग रही हैं इनाया

सोहा ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिनमें कुणाल और इनाया भी नजर आ रहे हैं। सोहा ने लिखा है, कल से चार साल पहले दुनिया बेहतर जगह बन गई थी। हैपी बर्थडे। पार्टी में सोहा ने लाल फ्लोरल ड्रेस पहनी थी। वहीं कुणाल ने पिंक पोलो शर्ट और ग्रे शॉर्ट्स पहने थे। इनाया पिंक फ्रॉक और प्यारा सा हेयरबैंड लगाए थीं।

इनाया ने किया हूला-हूप

कुणाल के पोस्ट में इनाया हूला-हूप ट्राई करती दिख रही हैं। कुणाल और सोहा ने डांस पोज बनाया है। उन्होंने लिखा है, वह 4 साल की हो गई है और हम अभी भी अपना नया बर्थडे स्टेप खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हैपी बर्थडे इन्नीबू।


बेटों के साथ करीना भी थीं मेहमान

इनाया की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर, उनके बेटे जेह और तैमूर भी पहुंचे थे। सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान ने भी पार्टी अटेंड की थी। प्रेग्नेंट नेहा धूपिया भी पार्टी में मस्ती करती नजर आई थीं। कुणाल खेमू और सोहा अली खान ने 2015 में शादी की थी। उनकी बेटी इनाया का जन्म 2017 में हुआ था। Zoom को दिए एक इंटरव्यू में सोहा ने बताया था कि उन्हें लगता है कि इनाया उनके पति कुणाल जैसी हैं।


Next Story