मनोरंजन

सोहा अली खान ने शेयर की घर की CCTV फुटेज, लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Rani Sahu
26 Jan 2022 12:08 AM IST
सोहा अली खान ने शेयर की घर की CCTV फुटेज, लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
x
सोहा अली खान (Soha Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं

नई दिल्ली: सोहा अली खान (Soha Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं. अब सोहा ने अपनी बेटी के रूम का एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, यह सोहा अली खान की बेबी के रूम की सीसीटीव फुटेज है. वीडियो में दिख रहा है कि सोहा अपनी बेटी को पालने में सुलाने जाती है, तभी उनके पैर का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह बेबी को लेकर पालने में गिरने वाली होती है. लेकिन वह अपना बैलेंस बनाती हैं और पालने में गिरने से बच जाती हैं.

सोहा अली खान का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो शेयर करते हुए सोहा ने कैप्शन में लिखा, जब आपको पता है बेबी के सोने का टाइम हो गया है. सोहा का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि इस वीडियो पर अब तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. साथ ही वीडियो पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं. सोहा के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह का कमेंट करते नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पैरानॉर्मल एक्टिविटी तो वहीं एक अन्य यूजर ने इसे भूतिया कहा है. बताते चले कि सोहा अली खान अक्सर अपनी बेटी इनाया के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोहा अली खान ने साल 2004 में फिल्म 'दिल मांगे मोर' से बॉलीवुड में डेब्यू क‍िया था. बाद में उन्‍होंने बंगाली फिल्म 'अंतर महल (2005)' और 'रंग दे बसंती (2006)', 'खोया खोया चंद (2007)' में काम किया. हाल ही में वह 'कौन बनेगी शिखरवटी' में भी नजर आई थीं.
Next Story