मनोरंजन

तो क्या बिग बॉस 16 में नहीं होगी मुनव्वर फारुकी की एंट्री? जाने

Neha Dani
24 July 2022 6:11 AM GMT
तो क्या बिग बॉस 16 में नहीं होगी मुनव्वर फारुकी की एंट्री? जाने
x
फैंस लगातार मुनव्वर फारुकी के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Munawar Faruqui gets Injured: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के विवादित रिएलिटी शो 'लॉकअप' की वजह से मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुके हैं। अब लोग मुनव्वर फारुकी को 'लॉकअप' के विनर के तौर पर जानते हैं। हालांकि इतना फेम होने के बाद भी मुनव्वर फारुकी ने अब तक टीवी पर एंट्री नहीं की है। इसी बीच मुनव्वर फारुकी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो शूटिंग करते समय मुनव्वर फारुकी हादसे का शिकार हो गए हैं। काम करते समय मुनव्वर फारुकी को चोट लग गई है।

टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो कुछ समय पहले ही मुनव्वर फारुकी की एक सर्जरी हुई है। बीते हफ्ते मुनव्वर फारुखी अस्पताल में भर्ती थे। चंडीगढ़ में शूटिंग करते समय मुनव्वर फारुकी के पैर में चोट लग गई थी। जिसके बाद मुनव्वर फारुकी के पैर की सर्जरी करनी पड़ गई। खुद मुनव्वर फारुकी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी चोट का जिक्र किया है।
इंस्टाग्राम लाइव पर फैंस से बात करते हुए मुनव्वर फारुकी ने बताया कि उनकी चोट काफी गंभीर है। जिसकी वजह से मुनव्वर फारुकी को कई टांके लगवाने पड़ गए हैं। हालांकि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मुनव्वर फारुकी अपने घर भी आ चुके हैं। ये बात जानते ही मुनव्वर फारुकी के फैंस के बीच खलबली मच गई। फैंस लगातार मुनव्वर फारुकी के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।


Next Story