मनोरंजन

तो विवेक के साथ शादी से पहले ही मां बन जातीं दिव्यांका, रोशेल राव ने बेबी बंप के साथ कराया फोटोशूट

SANTOSI TANDI
8 Sep 2023 8:14 AM GMT
तो विवेक के साथ शादी से पहले ही मां बन जातीं दिव्यांका, रोशेल राव ने बेबी बंप के साथ कराया फोटोशूट
x
कराया फोटोशूट
ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम है। साल 2004 में 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज' से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वालीं दिव्यांका को ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन' सीरियल से घर-घर में पहचान मिली। इस शो में ही उनकी मुलाकात एक्टर शरद मल्होत्रा से हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और करीब 8 साल तक साथ रहने के बाद उनके रास्ते अलग हो गए। इससे दिव्यांका काफी टूट गई थीं।
अब हाल ही में दिव्यांका ने बताया कि पति विवेक दहिया के उनकी जिंदगी में आने से पहले ही वह मां बनने के बारे में सोच चुकी थीं। दिव्यांका ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में कहा कि मेरी मां ने मुझसे कहा था कि तुम बाहर क्यों प्यार ढूंढ रही हो, खुद से प्यार करना सीखो। अगर मेरी जिंदगी में उस समय विवेक नहीं आए होते, तो मैं एक बच्चा अडॉप्ट कर लेती, क्योंकि मुझे उस समय प्यार और साथ दोनों चाहिए था।
जरूरी नहीं है कि किसी का साथ सिर्फ एक तरह का हो। जब विवेक मेरी जिंदगी में आए, तो मेरी लाइफ पूरी तरह से बदल गई। गौरतलब है कि दिव्यांका और विवेक की मुलाकात एकता कपूर के शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी। कुछ टाइम तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली। उनके अभी तक कोई संतान नहीं है। बीच में दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था, लेकिन उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर इन्हें अफवाह करार दिया था।
पति कीथ सिक्वेरा ने रोशेल राव की तारीफ में कही ये बातें
अभिनेता कीथ सिक्वेरा की पत्नी और एक्ट्रेस रोशेल राव इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। दोनों पेरेंट्स बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। रोशेल ‘द कपिल शर्मा शो’ के कारण काफी फेमस हो चुकी हैं। कीथ ने गुरुवार (7 सितंबर) को सोशल मीडिया पर मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो रोशेल के साथ पोज दे रहे हैं। कीथ ने एक नोट भी शेयर किया है।
तस्वीरों में रोशेल डार्क ग्रीन कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेबी बंप दिखाते हुए कीथ के साथ पोज दे रही हैं। कीथ शर्टलेस लुक में हैं। कीथ ने लिखा, हमारी साथ में ये जर्नी यादगार रही है। रोशेल की लाइफ इस दौरान एक रोलर कोस्टर राइड की तरह रही है। उनके इमोशन और शारीरिक बदलाव भी खूबसूरत रहे हैं।
ये सोचकर मुझे आश्चर्य होता है कि महिलाओं को इतना मजबूत, साहसी और खूबसूरत कैसे बनाया गया है। एक पुरुष के तौर पर मैं कहूंगा कि भगवान ने महिलाओं को बहुत सोच समझकर बनाया है। उल्लेखनीय है कि 2 सितंबर को कीथ और रोशेल ने एक बेबी शावर सेरेमनी भी होस्ट की थी जिसमें उनके परिवार के लोगों और दोस्तों ने शिरकत की थी।
Next Story