मनोरंजन
'नीरजा.. एक नई पहचान' में दिखेंगी स्नेहा वाघ, काम्या पंजाबी
jantaserishta.com
5 May 2023 5:05 PM IST

x
मुंबई (आईएएनएस)| छोटे पर्दे की लोकप्रिय अदाकारा स्नेहा वाघ और काम्या पंजाबी नए ड्रामा 'नीरजा.. एक नई पहचान' में दिखेंगी। यह शो मां-बेटी की कहानी है जो सोनागाछी में रहती हैं। अनेक कठिनाइयों के बावजूद नीरजा की मां प्रोतिमा अपनी बेटी को बेहतर जिंदगी देने की ठाने हुए हैं। वह सोनागाछी की मैडम दिदुन से उसे बचाकर रखती है।
स्नेहा, जो प्रोतिमा की भूमिका निभा रही हैं, ने कहा, मैं 'नीरजा.. एक नई पहचान' में प्रोतिमा के रोल को लेकर रोमांचित हूं, जो अपनी बेटी का बेहतर से बेहतर पालन-पोषण करने की कोशिश करती है।
उन्होंने कहा, अपने बेटी नीरजा के लिए प्रोतिमा का प्यार और दोनों के बीच का बांड वाकई प्रेरणादायक है। शो में जहां मां-बेटी रहती हैं उस इलाके की चुनौतियां और वास्तविकताएं काफी जटिल हैं। वह अपनी बेटी को उन सभी मुश्किलों से बचाना चाहती है जो उसने इस कठोर दुनिया में झेले हैं।
काम्या ने कहा कि 'नीरजा.. एक नई पहचान' एक प्यारी सी कहानी है जो मां-बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है जो सोनागाछी के दु:खों से निकलना चाहती हैं।
उन्होंने कहा, वैश्यालय की मैडम दिदुन का मेर कैरेक्टर, बेहतर जिंदगी के सपने देखने वाली प्रोतिमा और उसकी बेटी पर नजर रखता है। यह एक जटिल कैरेक्टर है। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं इसके साथ न्याय कर सकूंगी। मैं उत्साहित हूं और चाहती हूं कि दर्शक इसे देखें और अपना प्यार दें।
'नीरजा.. एक नई पहचान' जल्द ही कलर्स पर आएगा।
Tagsनीरजास्नेहा वाघकाम्या पंजाबीशोमां-बेटी की कहानीNeerjaSneha WaghKamya Punjabishowmother-daughter story
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





