मनोरंजन

Smriti Irani ने Mouni Roy को दिया आशीर्वाद, लिखी इमोशनल पोस्ट

Rounak Dey
28 Jan 2022 9:01 AM IST
Smriti Irani ने Mouni Roy को दिया आशीर्वाद, लिखी इमोशनल पोस्ट
x
शादी की तस्वीरें मौनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने बीते दिन अपने लॉन्गटर्म बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से शादी कर ली. शादी दो बार हुई एक बार मलयाली और एक बार बंगाली रीति रिवाज से. दोनों शादियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस समय में कई सेलेब्स मौनी को बधाई दे रहे हैं. ऐसे में देश की महिला एंव बाल विकास मंत्र स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने ऐसा पोस्ट लिखा जिसे पढ़कर दुल्हन मौनी भी इमोशनल हो गईं.

स्मृति ने याद 17 साल पुराने दिन


स्मृति ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में मौनी की मां का किरदार निभाया था. ऐसे में अपनी ऑन स्क्रीन बेटी की शादी उन्हें भावुक कर गई. इस मौके पर उन्होंने एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने 17 साल पुराना वक्त याद किया है जब वह मौनी से मिली थीं. इसमें उन्होंने नई जोड़ी को ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार दिया है साथ ही सूरज नाम्बियार को भी लकी बताया है.
देखिए क्या लिखा स्मृति ने
स्मृति ईरानी ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'यह लड़की मेरी जिंदगी में 17 साल पहले आई थी. तब लोग दावा करते थे कि वह अनुभवहीन है लेकिन यह उसका ज्ञान ही था कि वह अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के लिए अपनापन, खुशी और अपनी जिंदगी की सीख लेकर आई. उनकी जिंदगी में मौनी का होना उनकी खुशकिस्मती है.'re every
'मां' ने दिया आशीर्वाद
इस पोस्ट में मौनी की ऑन स्क्रीन मां ने आगे लिखा है, 'आज वह नया सफर शुरू कर रही है. सारे ईश्वर उस पर दया करें और खुशियों, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें. लड़के के लिए यही कहूंगी... तुम बहुत भाग्यशाली हो...सूरज नाम्बियार ईश्वर आशीर्वाद बनाए रखें...मौनी लव यू.'
दुल्हन भी हो गई इमोशनल
इस पोस्ट को देखकर अपनी शादी वाले दिन भी मौनी रॉय इसका जवाब लिखने से खुद को रोक नहीं सकीं. उन्होंने लिखा, 'बहुत खूबसूरत शब्द हैं...मैं आपकी और आपके प्यार के लिए बहुत आभारी हूं.... आपको बहुत प्यार करती हूं...यहां आपको याद कर रही हूं.'
गोवा में हुई शादी
मौनी रॉय ने सूरज नाम्बियार के साथ गोवा में 27 जनवरी को शादी की है. जिसमें उनके करीबी दोस्त मंदिरा बेदी, आशका गोराड़िया, अर्जुन बिजलानी सहित परिवार के लोग शामिल हुए थे. शादी की तस्वीरें मौनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.


Next Story