मनोरंजन

स्मिता ठाकरे के बेटे और अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे साइबर ठगी के शिकार

jantaserishta.com
3 Nov 2026 11:47 AM IST
स्मिता ठाकरे के बेटे और अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे साइबर ठगी के शिकार
x
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे परिवार से जुड़ी जानी-मानी हस्ती स्मिता ठाकरे के बेटे और अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। ऐश्वर्य ठाकरे बालासाहेब ठाकरे के पोते हैं।
अज्ञात ठगों ने रातोंरात उनके बैंक खाते से 19,638 रुपये उड़ा लिए। इस मामले में ओशिवारा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ऐश्वर्य ठाकरे अंधेरी पश्चिम में मां स्मिता ठाकरे (66) और दादी कुंदा चित्रे (90) के साथ रहते हैं। वह अभिनय के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
यह घटना 30 अक्टूबर की रात की है। रात करीब 1:30 बजे जब अभिनेता अपने घर पर थे, तो उनके मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हुए। सबसे पहले 307 रुपये कटे और उसके कुछ ही मिनटों बाद रात 1:30 से 1:40 बजे के बीच कई ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से कुल 19,638 रुपये साफ हो गए। इसमें एक ट्रांजैक्शन 15,511 रुपये का भी था।
ट्रांजैक्शन की जांच में पता चला कि यह पैसा विदेशी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे पापा जॉन्स और जॉलीबी के जरिए ट्रांसफर किया गया था। खाते से बिना अनुमति के पैसे निकलने का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। ओशिवारा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से बैंक ट्रांजैक्शन के आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story