मनोरंजन
छोटे पर्दे की अदाकारा जेनिफर विंगेट ,जाने उनकी लव लाइफ के बारे में
Tara Tandi
30 May 2024 9:48 AM GMT
![छोटे पर्दे की अदाकारा जेनिफर विंगेट ,जाने उनकी लव लाइफ के बारे में छोटे पर्दे की अदाकारा जेनिफर विंगेट ,जाने उनकी लव लाइफ के बारे में](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/05/30/3759322-1.webp)
x
नई दिल्ली : छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा जेनिफर विंगेट लाखों दिलों पर राज करती हैं। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं उनके दिलचस्प सफर पर। जेनिफर विंगेट का जन्म 30 मई 1985 को मुंबई में हुआ था।
करण सिंह ग्रोवर से हुआ था प्यार
बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्तों का टूटना और बनना आम बात है, लेकिन जिस इंसान से हम इतना प्यार करते हैं वो कभी हमारा नहीं हो पाता... ये बहुत दिल तोड़ने वाला होता है। जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है। दोनों ने साल 2012 में धूमधाम से शादी की थी, लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली। दो साल के अंदर ही यानी 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों को इंडस्ट्री का सबसे क्यूट कपल कहा जाता था।
जेनिफर और करण की पहली मुलाकात 'दिल मिल गए' के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों करीब आए। आपको बता दें कि तब करण शादीशुदा थे। श्रद्धा निगम उनकी पत्नी थीं। शो की शूटिंग के दौरान ही करण ने श्रद्धा को तलाक दे दिया था। इसके बाद करण को जेनिफर से प्यार हो गया। साल 2012 में दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया, लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी।
जेनिफर अभी भी सिंगल हैं
जेनिफर को करण से अलग हुए कई साल हो चुके हैं। लेकिन आज भी वो सिंगल लाइफ जी रही हैं। एक्ट्रेस अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। जेनिफर के पिता क्रिश्चियन मराठी हैं और उनकी मां पंजाब से हैं। इसलिए वो हिंदी, मराठी और पंजाबी भाषा बोलती हैं। इतना ही नहीं जेनिफर को साल 2012 में 21वीं सबसे सेक्सी एशियाई महिला चुना गया था। जेनिफर ने बेहद 2, 'सरस्वतीचंद' 'बेपनाह' से अपनी खास पहचान बनाई थी।
Tagsछोटे पर्दे अदाकाराजेनिफर विंगेटSmall screen actressJennifer Wingetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story