मनोरंजन
जंगल के बीचों-बीच बैठकर रवीना टंडन ने इस अंदाज में किया योगा, वायरल हो गया VIDEO
Shubhra Nandy
22 Jun 2021 12:56 PM IST

x
रवीना टंडन बॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा हैं. हालांकि इन दिनों रवीना फिल्मों से दूर चल रही हैं,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| रवीना टंडन बॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा हैं. हालांकि इन दिनों रवीना फिल्मों से दूर चल रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिये फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं. रवीना टंडन सोशल मीडिया पर सामाजिक संदेश भी देते हुए खूब देखी जाती हैं. इसी क्रम में रवीना टंडन का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे जंगल के बीचों-बीच बैठ कर योगा करते हुए दिखाई दे रही हैं. रवीना के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं.
रवीना टंडन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने येलो कलर की ड्रेस पहनी है और वे किसी जंगल जैसी जगह पर बैठी हुई हैं, जहां उनके अगल-बगल काफी पेड़ और हरियाली है. वीडियो को शेयर करते हुए वे लिखती हैं, "जब में सबसे अधिक शांति में होती हूं. मेरा ध्यान जब प्राकृतिक तत्वों, प्यार, शांति और खुशी से घिरा होता है. इंटरनेशनल योग दिवस की शुभकामनाएं. यह स्वस्थ रहने और शांति से जीने के लिए अपनी इंद्रियों, अपने शरीर, आत्मा और मन को संतुलित करने के बारे में है. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आपके शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन की कामना".
रवीना टंडन के इस पोस्ट को उनके फैन्स खासा पसंद कर रहे हैं. रवीना ने इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर 40 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. हाल ही में रवीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था, जिसमें वे मुंबई की तेज बारिश में एक छोटे डॉगी को रेस्क्यू करती नजर आई थीं.
Next Story





