
x
Aamir Khan आमिर खान: Aamir Khan अपनी आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म के ओटीटी रिलीज से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। आमिर का कहना है कि वह चाहते हैं कि दर्शक फिल्म को पहले सिनेमाघरों में देखें। एक्टर के इस निर्णय पर उन्हें अमिताभ बच्चन से भी जरूरी सलाह मिली थी। जिसके बारे में उन्होंने खुलासा किया है।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान बड़े पर्दे पर किरदारों को बखूबी निभाने के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह उनकी कमबैक फिल्म भी है। इससे पहले साल 2022 में उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया था। हालांकि, अब एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस बीच अब उन्होंने फिल्म की ओटीटी रिलीज से जुड़े फैसले पर खुलकर बात की है।
आमिर खान फिल्मों के किरदार के लिए काफी मेहनत करते हैं। चाहे एक्टिंग की बात हो या फिर फिटनेस की। अभिनेता रोल के हिसाब से वजन बढ़ाना और घटाना शुरू कर देते हैं। सितारे जमीन पर फिल्म के एक फैसले से उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, एक्टर ने घोषणा की थी कि उनकी फिल्म को केवल सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसका मतलब है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म को उतारने के बारे में मेकर्स आराम से विचार करेंगे। आमिर खान ने इसके पीछे यह तर्क दिया है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के केवल 8 सप्ताह बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मूवी को रिलीज करना सही नहीं है। उन्होंने इस बात से भी पर्दा उठाया है कि इस फैसले को उठाने की हिम्मत उन्हें किस से मिली।
TagsओटीटीSitaare Zameen Parआमिर खानअमिताभ बच्चनमिली प्रेरणाOTTAamir KhanAmitabh Bachchangot inspirationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





