मनोरंजन

रेड लिप्स्टिक में 'रामायण' की सीता ने शेयर की तस्वीर, यूजर ने किया ऐसा कमेंट, देखें फोटो

Tara Tandi
13 July 2021 11:19 AM GMT
रेड लिप्स्टिक में रामायण की सीता ने शेयर की तस्वीर, यूजर ने किया ऐसा कमेंट, देखें फोटो
x
रामानंद सागर का फेमस धार्मिक सीरियल 'रामायण' आज भी दर्शकों के दिलों में बसता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| रामानंद सागर का फेमस धार्मिक सीरियल 'रामायण' आज भी दर्शकों के दिलों में बसता है। इस शो के वैसे तो हर किरदार को काफी पसंद किया जाता है लेकिन मां सीता के रोल को निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को काफी पसंद किया जाता है। दीपिका ने 'रामायण' में सीता का रोल निभाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। दीपिका एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसी बीच दीपिका ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो उनके कुछ फैंस को खासा पसंद नहीं आ रही है।

दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट तसवीर शेयर की हैं। इस फोटो में वह डैनिम की जैकेट पहने नजर आ रही हैं। वहीं उनके बाल खुले हुए हैं। वहीं आप गौर से देखेंगे तो दीपिका ने रेड कलर की लिप्स्टिक लगा रखी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'अरे लाल रंग की लिपस्टिक के साथ जीवन को वापस घूर रहे हैं…। बस इतना मुझे नहीं...। आप में से कितने लोग मुझे लाल लिपस्टिक में पसंद करते हैं...मुझे बताएं।'

जहां कई फैंस को उनके फेस पर ये रेड लिप्स्टिक अच्छी लग रही है। तो वहीं कुछ को उनका ये अवतार पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बिना रेड लिप्स्टिक के आप मां सीता जैसी लगती हैं।' तो वहीं एक ने लिखा, 'मां आप पर ये लिप्स्टिक अच्छी लग रही है। लेकिन आपके होंठ नेचरल पिंक हैं इसलिए आप मुझे बिना लिप्स्टिक ही पसंद आती हैं।




आपको बता दें कि 'रामायण' में सीता माता के किरदार के अलावा दीपिका 'विक्रम और बेताल', 'लव-कुश', 'दादा-दादी की कहानी', 'द स्वोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' जैसे कई सीरियल के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन चुकी हैं। वहीं अब दीपिका जल्द ही सरोजनी नायडू की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं।


Next Story